BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

महिलाओं के खाते में 606 करोड़ की 20वीं किस्त, अब तक 12,983 करोड़ का हुआ अंतरण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार आज 4 अक्टूबर को ‘महतारी वंदन योजना’ की 20वीं किस्त जारी करने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के अवसर पर 64,94,768 महिलाओं के बैंक खातों में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे।
राज्य की ‘महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देशभर में एक मॉडल योजना के रूप में उभर रही है। इस योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को की गई थी, जिसके तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में प्रदान की जाती है।
अब तक इस योजना के तहत 19 किस्तों में कुल 12,376 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। 20वीं किस्त के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 12,983 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक हो जाएगा।
वित्तीय पारदर्शिता, तकनीकी सटीकता और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने वाला यह कार्यक्रम अब राष्ट्रीय स्तर पर ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) के सबसे सफल मॉडलों में शुमार हो रहा है।
‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से गांव-गांव की गृहिणियों को आर्थिक सम्मान और सशक्त भूमिका मिली है। यह पहल न केवल घरेलू जरूरतों की पूर्ति में सहायक साबित हो रही है, बल्कि महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन का भी प्रतीक बन चुकी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई – आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Bhuvan Patel

बिजली के करंट में गई बेजुबानों की जान — बड़ौदा खुर्द में खेत की सुरक्षा बनी आस्था पर हमला”

Bhuvan Patel

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने प्रकाश गुप्ता को जिला संयोजक नियुक्त किया, एरियर सहित महंगाई राहत जारी करने की मांग तेज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!