BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचार

छत्तीसगढ़ पुलिस की अनोखी पहल: पहली बार ओपन शतरंज प्रतियोगिता, खेल के माध्यम से दी जा रही है नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता की सीख”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ पुलिस ने समाजिक जागरूकता के नए आयाम को छूते हुए आज  पहली बार ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। यातायात जागरूकता, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित इस विशेष आयोजन का
शुभारंभ इंडोर स्टेडियम बलौदाबाजार में सुबह 8 बजे हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता तथा वन मंडलाधिकारी श्री गणेश धम्मशील के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
उद्घाटन अवसर पर  बलौदा बाजार पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा —
“शतरंज केवल खेल नहीं, यह एकाग्रता, संयम और रणनीति की सीख देता है। जीवन में जैसे शतरंज के हर मोहरे का महत्व होता है, वैसे ही हर नागरिक की भूमिका समाज निर्माण में अहम होती है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशा, अपराध और साइबर ठगी से दूर कर सकारात्मक दिशा देना है।”
प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम एवं 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खेल में कुल 7 राउंड के माध्यम से विजेताओं का चयन किया जाएगा। निर्णायक के रूप में दुर्ग जिले से ऑर्बिटर रेफरी आमंत्रित किए गए हैं तथा शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हेमंत खूंटे भी उपस्थित रहे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25वें वर्ष प्रवेश पर्व एवं रजत महोत्सव के अवसर पर आयोजित की गई है। पुलिस विभाग का यह प्रयास खेल और सामाजिक चेतना को एक मंच पर लाने का अभिनव उदाहरण है, जो न केवल बलौदाबाजार जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“नवीन बाजार में अतिक्रमण पर बुलडोज़र की चोट: अवैध ठेले जब्त, सड़क खाली—यातायात बहाल”

Bhuvan Patel

कवर्धा में दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग को जिंदा जलाकर की गई हत्या, दहशत का माहौल

Bhuvan Patel

वनांचल में स्वास्थ्य की नई राह: तरेगांव जंगल में 115 गर्भवती महिलाओं की हुई निःशुल्क सोनोग्राफी जांच 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!