BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

कवर्धा में दो पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल — कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , जिले के कवर्धा शहर स्थित नवीन बाजार चौक में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच सड़क पर विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। यह पूरी घटना मौके पर मौजूद लोगों द्वारा मोबाइल में कैद कर ली गई और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल व्यक्तियों की पहचान की और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ भावेश कुमार पिता मदन लाल पांडे, निवासी चांदनी चौक पांडातराई
2️⃣ जय पिता भरत, निवासी घोठिया
3️⃣ छोटू पाली पिता जनक पाली, निवासी पालीपारा कवर्धा
कबीरधाम पुलिस ने घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में शांति और कानून-व्यवस्था को बाधित करने वालों के साथ किसी प्रकार की सहनशीलता नहीं बरती जाएगी। सड़क पर अनुशासनहीनता, गुंडागर्दी या सार्वजनिक हंगामा करने वालों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) ने निर्देश जारी किए हैं कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि “कबीरधाम में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।”
इस कार्रवाई से पुलिस ने यह सशक्त संदेश दिया है कि सोशल मीडिया में वायरल गुंडागर्दी या सड़क पर अनुशासनहीन व्यवहार करने वालों को तुरंत कानून का सामना करना पड़ेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छात्रावासों में अराजकता! कबीरधाम में अधीक्षक और छात्र संगठनों की टकराहट ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल – प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

मालवाहकों से लगातार घटना के बाद पुलिसिया कार्यवाही शुरू

Bhuvan Patel

किसान अब 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य में बेच सकते है अपना धान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!