BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भुवनेश्वरी राठौर बनीं निरीक्षक — एसपी ने स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
पुलिस महानिदेशक, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) के आदेशानुसार जारी योग्यता सूची वर्ष 2025 के अंतर्गत महिला थाना कबीरधाम में पदस्थ उप निरीक्षक श्रीमती भुवनेश्वरी राठौर को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने उनके एक कंधे पर स्टार लगाया, जबकि दूसरे कंधे पर पति श्री योगेश राठौर ने स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी का भार सौंपा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसपी श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा—
“पदोन्नति केवल पद का सम्मान नहीं, बल्कि यह अधिकारी की निष्ठा, ईमानदारी और कार्यकुशलता की पहचान है। मुझे विश्वास है कि श्रीमती राठौर अपने अनुभव और समर्पण से पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊँचा करेंगी।”
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं, वहीं उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“सरोवर से स्वावलंबन तक: बोड़ला में तालाब गहरीकरण बना आजीविका का आधार, महिला समूहों को मिला रोजगार”

Bhuvan Patel

बैजलपुर में मनाया गया विश्व क्षय रोग दिवस , दिए महत्वपूर्ण जानकारी

Bhuvan Patel

“पोलमी चेक पोस्ट बना वसूली का अड्डा! सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रक ड्राइवर से खुलेआम ली रिश्वत, आबकारी बैरियर से दूसरे राज्यों की शराब की तस्करी को मिल रहा बढ़ावा”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!