BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ओडिशा फॉरेस्ट रेंजर्स प्रशिक्षुओं का कवर्धा अध्ययन भ्रमण — शहद प्रसंस्करण व वन्यजीव संरक्षण के मॉडल से प्रभावित हुए अधिकारी”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
वन प्रबंधन और आजीविका आधारित नवाचारों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगातार उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। इसी कड़ी में ओडिशा फॉरेस्ट रेंजर्स कॉलेज, अंगुल के 40 प्रशिक्षु अधिकारी आज वनमंडल कवर्धा के अध्ययन भ्रमण पर पहुंचे, जहां उन्होंने बोड़ला स्थित शहद प्रसंस्करण केंद्र का अवलोकन किया।
डीसीएफ अमूल्य कुमार परिडा के नेतृत्व में पहुंचे प्रशिक्षुओं को वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल, उपवनमंडलाधिकारी श्री अभिनव केसरवानी तथा वन परिक्षेत्राधिकारी श्री आकाश यादव, श्री गजेंद्र कुमार और श्री विक्रांत सिंह कंवर ने शहद प्रसंस्करण की तकनीकी प्रक्रिया, उत्पादन से विपणन तक की श्रृंखला और वन्यजीव गलियारे (Wildlife Corridor) की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि शहद प्रसंस्करण केंद्र जैसे उपक्रम स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह मॉडल सतत वन प्रबंधन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है।
प्रशिक्षुओं ने केंद्र की कार्यप्रणाली और स्थानीय वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन को सराहते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के ये प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से प्रेरणादायक हैं, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत करते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हौसला बुलंद : रेत माफियाओं ने वन विकाश निगम के डिप्टी रेंजर से की मारपीट

Bhuvan Patel

श्री रूद्र महायज्ञ, श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह, श्री रामकथा व स्वामी रामदेव योग शिविर 7 से शंकराचार्य, रामदेव बाबा सहित पांच प्रख्यात होंगे शामिल

Bhuvan Patel

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-गुणवत्ता के साथ समय में पूर्ण करें सभी निर्माणाधीन कार्य

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!