BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सेवा के दौरान सदा के लिए विदा हुए सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे — ड्यूटी पर जाने से पहले कमरे में मिला उनका शांत शरीर, पुलिस परिवार में शोक की लहर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा , आज दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री शेषनाथ चौबे का आकस्मिक निधन हो गया। पुलिस विभाग में यह समाचार गहरे दुख के साथ प्राप्त हुआ। श्री चौबे वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के रूप में भर्ती हुए थे और अपने लंबे कार्यकाल में अनेक स्थानों पर निष्ठा व समर्पण के साथ सेवा देते रहे। वे वर्तमान में 28 अप्रैल 2025 से थाना चिल्फी में पदस्थ थे।

जानकारी के अनुसार, आज VIP आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु उन्हें ड्यूटी पर लगाया गया था। निर्धारित समय पर जब एक आरक्षक उन्हें ड्यूटी के लिए बुलाने पहुँचा, तो दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिला। अंदर जाकर देखा गया तो श्री चौबे बिस्तर पर शांत मुद्रा में लेटे हुए थे। जब आरक्षक ने छूकर देखा, तो उनका शरीर ठंडा था—जिससे प्रथम दृष्टया मृत्यु होना प्रतीत हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना स्टाफ व वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुँचे। परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस परिवार में उनके असामयिक निधन से गहरा शोक व्याप्त है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नीलकंठ का धुआंधार प्रचार प्रसार जारी, समर्थन देने उमड़ रहे लोग

Bhuvan Patel

रिश्वतखोर एकाउंटेंट नरेन्द्र कुमार राउतकर तत्काल प्रभाव निलंबित 

Bhuvan Patel

अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!