BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबलौदा बाजार

“देवी-देवताओं की मूर्तियाँ खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश — प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामवासियों ने दी थाने घेराव और चक्काजाम की चेतावनी”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिला बलौदा बाजार के ग्राम पंचायत बरदा में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला मामला सामने आया है। गाँव में स्थापित हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया है।
ग्राम पंचायत बरदा एवं समस्त ग्रामवासियों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन को कई बार लिखित रूप में अवगत कराया गया, किन्तु कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले माह शिवलिंग खंडित होने की सूचना के बावजूद पुलिस ने जांच में लापरवाही बरती।
आज 13 अक्टूबर को फिर से हनुमान जी की मूर्ति खंडित अवस्था में मेन रोड पर मिलने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिना पुलिस को सूचना दिए मूर्ति को थाने ले जाया गया, जिससे असंतोष और बढ़ गया।
ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई करे तथा असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कदम उठाए। अन्यथा, सात दिन के भीतर उचित कार्रवाई न होने पर लवन थाना घेराव और मुख्य मार्ग मुंडा में चक्काजाम किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति की जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।
ग्राम पंचायत बरदा के हस्ताक्षरित ज्ञापन पर ग्रामीणों — हीराराम वर्मा, चैनकुमार वर्मा, सूरज कुमार वर्मा सहित अन्य के हस्ताक्षर हैं।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव महोत्सव पर फीका माहौल! देर से तैयारी, कम प्रचार और अस्पष्ट आमंत्रण पत्र पर उठ रहे सवाल

Bhuvan Patel

होली त्योहार में  बछड़े की हत्या करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने  किया गया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

नेशनल लोक अदालत में पारिवारिक विवदों का हुआ राजीनामा नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के 16 हजार 478 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!