BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दौलतराम शर्मा महाविद्यालय कसडोल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम — युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ, ‘नई दिशा अभियान’ से मिली प्रेरणा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार,
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग बलौदाबाजार द्वारा बुधवार को शासकीय दौलतराम शर्मा महाविद्यालय, कसडोल में नई दिशा अभियान के तहत “नशे से मुक्ति हेतु जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ, सशक्त समाज की दिशा में प्रेरणा देना रहा।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार और समाज के संतुलन को भी प्रभावित करता है। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्रों, प्राध्यापकों और उपस्थित जनों ने “नशामुक्त भारत” के संकल्प के साथ शपथ ली कि वे स्वयं नशामुक्त रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ दल ने नशे से होने वाले मानसिक एवं शारीरिक नुकसान पर विस्तार से जानकारी दी तथा मनोविकास परामर्श सत्र आयोजित किया गया। इसी क्रम में “हम होंगे कामयाब” अभियान के अंतर्गत युवाओं को रोजगारोन्मुख अवसरों की जानकारी दी गई तथा QR स्कैन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन भी कराया गया ताकि उन्हें प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ा जा सके।
महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न, लैंगिक अपराधों और कानूनी संरक्षण के अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि समाज में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह लैंगिक समानता और सुरक्षा के वातावरण को मजबूत करे।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने नशामुक्त समाज की दिशा में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव अभ्यारण्य में मवेशियों की आवाजाही पर वन विभाग की सख्ती

Bhuvan Patel

सड़क हादसे में घायल को परिजनों की गैरमौजूदगी में निजी अस्पताल रिफर कर डॉक्टर ने बढ़ाई मुसीबत, इलाज के अभाव में हुई मौत, शव के बदले मांगे 58 हजार

Bhuvan Patel

शनिवार को भी नामांकन फार्म जमा या खरीदा जा सकता हैं नहीं रहेगा छुट्टी 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!