BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कौशल विकास लाइसेंस का झांसा देकर ₹2.06 लाख की ठगी — पुलिस ने आरोपी देवनाथ वर्मा को किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार,
कौशल विकास योजना का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित से ₹2,06,000 की ठगी की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजकुमार वलेचा, निवासी बजरंग चौक, वलेचा मार्केटिंग बलौदाबाजार ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 04 दिसंबर 2022 से 03 जून 2024 के बीच आरोपी देवनाथ वर्मा निवासी ग्राम सूरजपुरा, थाना भाटापारा ग्रामीण ने कौशल विकास केंद्र चलाने का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर उनसे फोन-पे एवं नगदी के माध्यम से कुल ₹2,06,000 की रकम वसूल ली।
शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 998/2025, धारा 420 भादवि (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवनाथ वर्मा (उम्र 34 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने लाइसेंस दिलाने के बहाने कई लोगों से धनराशि ली थी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
अपील
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी योजना या सरकारी कार्य से संबंधित लाइसेंस, अनुदान या लाभ के लिए किसी भी व्यक्ति की निजी मांग या झांसे में न आएं। ऐसे मामलों में तुरंत संबंधित विभाग या नजदीकी थाने में सूचना दें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गौरकापा स्थित गौशाला में गौपूजन का आयोजन गौ उत्पादों के लिए होगा प्रशिक्षण ~ पटेल 

Bhuvan Patel

पंडरिया नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस ,भाजपा में टिकट को लेकर दौड़ भाग शुरू 

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर जिले में विकास को मिली गति, 4 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति से शुरू होंगे 85 निर्माण कार्य 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!