BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

किसानों के चेहरे खिले – भोरमदेव शक्कर कारखाने ने फिर रचा विश्वास का रिकॉर्ड

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
दीपावली से पहले कवर्धा जिले के गन्ना किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों को ₹11.09 करोड़ रुपये का बोनस भुगतान किया गया है।
यह राशि उन किसानों को दी गई है जिन्होंने पिछले पेराई सत्र में अपना गन्ना कारखाने को बेचा था। शासन की ओर से यह बोनस उपमुख्यमंत्री शर्मा की विशेष पहल और किसान हितैषी दृष्टिकोण का प्रतिफल है। उनके नेतृत्व में किसानों को समयबद्ध भुगतान और बोनस वितरण सुनिश्चित कराया गया।
भोरमदेव शक्कर कारखाने ने पेराई सत्र 2024-25 के दौरान 115.44 करोड़ रुपये का संपूर्ण भुगतान कर प्रदेश की सभी शुगर मिलों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि कारखाने की पारदर्शी कार्यप्रणाली, कुशल प्रबंधन और सशक्त सहकारिता भावना का प्रमाण मानी जा रही है।
कारखाना प्रबंधन का कहना है कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सतत मार्गदर्शन और किसानोन्मुख नीतियों के कारण गन्ना उत्पादक किसानों को समय पर आर्थिक लाभ मिल पाया है।
दीपावली से ठीक पहले बोनस की राशि मिलने से पूरे जिले के किसान समुदाय में हर्ष और उत्साह का माहौल है। किसान नेताओं ने इसे “सरकार की किसान-हितैषी सोच और उपमुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल” बताया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रूह कंपा देने वाली वारदात: दसवीं पत्नी पर शक हुआ भारी, पति ने जंगल में उतारा मौत के घाट

Bhuvan Patel

निकाय चुनाव 2025 : पांडातराई नपा में कांग्रेस से सविता पाटस्कार की दावेदारी मजबूत 

Bhuvan Patel

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा को बड़ी सौगात — मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 15 ग्रामों में ₹6.18 करोड़ की सड़क स्वीकृति

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!