BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

“बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान ही मेरी दीपावली की सच्ची रोशनी है।” — भावना बोहरा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
विधायक भावना बोहरा ने सेमरहा के बच्चों के साथ मनाई दीपावली  के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रणवीरपुर में ग्राम सेमरहा से आए बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने बच्चों के साथ दीप जलाए, पटाखे फोड़े, मिठाई खिलाई और रात्रि भोजन कर उनके साथ आत्मीय क्षण साझा किए।
विधायक बोहरा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ये सभी बच्चे उनके परिवार का हिस्सा हैं और उनकी शिक्षा, सुरक्षा तथा भविष्य को लेकर वह सदैव संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि “बच्चों के चेहरों की मुस्कान ही मेरे लिए दीपावली का सबसे बड़ा उपहार है।”
भावना बोहरा ने कहा कि एक अभिभावक के रूप में उनका उद्देश्य इन बच्चों को हर सुख-दुख में साथ देना है, ताकि उन्हें कभी अकेलेपन या कमी का एहसास न हो। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए जो भी जिम्मेदारी उनकी बनती है, उसे वे हमेशा निभाती रहेंगी।
उन्होंने दीपावली पर्व को सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संगम बताते हुए कहा कि “भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होकर हम समाज में प्रेम, करुणा और सेवा की भावना फैलाएँ — यही दीपावली का वास्तविक अर्थ है।”
भावना बोहरा ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के कल्याण के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

Bhuvan Patel

समंदर की दुर्लभ चिड़िया जंगल में!  अभयारण्य में दिखा ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर, छत्तीसगढ़ में दूसरा रिकॉर्ड

Bhuvan Patel

बदलाव की राह देख रहा ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’: चिल्फी से सरोदा दादर तक जर्जर सड़कें बनीं पर्यटन विकास में सबसे बड़ी बाधा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!