BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जिला अस्पताल कवर्धा में कैंसर जांच शिविर, 25 मरीजों की हुई जांच — समय रहते पहचान से बचाई जा सकती है जान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। जिला अस्पताल कवर्धा एवं बालको के संयुक्त तत्वावधान में नियमित रूप से प्रत्येक माह कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अगस्त 2025 को जिला अस्पताल परिसर में कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बालको के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर पांडे द्वारा कैंसर के संभावित मरीजों का परीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 25 लोगों की जांच की गई। डॉक्टरों ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर, लंग कैंसर, सर्विक्स कैंसर, मुंह का कैंसर एवं लीवर कैंसर के संदिग्ध मरीजों का परीक्षण किया गया।

डॉ. पांडे ने शिविर के दौरान कहा कि
कैंसर की समय रहते पहचान और उचित इलाज से मरीज की जान बचाई जा सकती है।
कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है, इसलिए समय-समय पर जांच कराना आवश्यक है।
लक्षण दिखते ही डॉक्टर से परामर्श लेने पर रोग को शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सकता है।
जिला अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे शिविरों का लाभ लेकर अपनी नियमित जांच कराएं और समय पर इलाज सुनिश्चित करें।
( साइड बॉक्स )
कैंसर से बचाव के उपाय
तंबाकू, गुटखा और शराब का सेवन न करें।
संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
रोजाना व्यायाम और योग करें।
धूप से बचाव और त्वचा की सुरक्षा करें।
समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं।
परिवार में कैंसर का इतिहास हो तो विशेष सतर्क रहें।
(साइड बॉक्स)
कैंसर के संभावित लक्षण
शरीर में असामान्य गांठ या सूजन होना।
किसी भी घाव या अल्सर का लंबे समय तक न भरना।
लगातार खांसी, गले में खराश या आवाज बैठना।
मल-मूत्र की आदतों में अचानक बदलाव।
शरीर के किसी भी हिस्से से असामान्य रक्तस्राव।
वजन का तेजी से घटना या भूख न लगना।
लंबे समय तक थकान व कमजोरी महसूस होना।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा के अटल आवास में बड़ा प्रशासनिक छापा – 161 मकानों पर अवैध कब्जा, कई संदिग्ध हिरासत में

Bhuvan Patel

अवैध करणी कृपा उद्योग के विरुद्ध किसान मोर्चा का बिगुल, 1 मई को महासमुंद जिलाधीश कार्यालय का होगा घेराव”

Bhuvan Patel

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26: 193 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता करेंगे राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!