BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गोंडवाना संस्कृति की झलक: लोखान में सुवा नाच प्रतियोगिता में गूंजी परंपरा, बच्चों ने लूटे दर्शकों के दिल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
देवारी-दीपावली-अन्नकूट जैसे पावन पर्व के अवसर पर एवं पूर्व जनपद सदस्य ति. सोनाबाई मरावी (पटौहा) की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में ग्राम पंचायत लोखान (जनपद पंचायत पंडरिया) में पारम्परिक सुवा नाच प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में ग्यारह ग्रामों की सुवा नृत्य टीमों ने भाग लेकर पारंपरिक आभूषणों में सजधज कर गोंडवाना संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। महिलाओं ने समूह में सुवा गीत गाकर नई फसल की खुशी और समृद्धि का संदेश दिया। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ, बल्कि क्षेत्र की विलुप्त होती लोक परंपरा को पुनर्जीवित करने का भी प्रयास रहा।
प्रतियोगिता में ग्राम डालामौहा के छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक सुवा नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राम करपीगोडान के बच्चों को द्वितीय स्थान तथा ग्राम लोखान की महिला मंडली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस पारंपरिक आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा गया। पहली बार इस प्रकार का विशाल आयोजन होने से ग्राम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे —
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे (क्षेत्र क्रमांक 1), जनपद सदस्य श्री राजकुमार नेताम (क्षेत्र क्रमांक 4), सरपंच श्री अभय मरावी, गेंदूराम मरावी, अवतार सिंह धुर्वे, शिव मरावी, रामप्रसाद मरकाम, गंगूराम धुर्वे, हरिसिंह मरावी, अमचू मरावी, ननसीबाई धुर्वे, संतराम मरकाम, दिनेश परस्ते, सांवत कोरचो, जेठूराम धुर्वे, सुमेरी मरावी, जलेश सिंद्राम, गरीबा धुर्वे, बुधार तिलगाम, मोहन तिलगाम, जीवराखन सिंह धुर्वे, भागमति मरावी, मीना मरकाम, शांति कोरस, उमेश धुर्वे, देवसिंह धुर्वे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन व अतिथि उपस्थित रहे।
ग्राम लोखान, पटौहा, कमराखोल, लालपुर, कुई कुकदूर, अमेरा, दैहानटोला, कडमा, कामठी, सिंगपुर आदि ग्रामों से आए दर्शकों ने पारंपरिक सुवा नाच का आनंद लिया।
इस आयोजन के माध्यम से गोंडवाना भाषा और संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को जीवंत किया गया — जो ग्रामीण समाज के हृदय में रची-बसी है।
 आयोजन का संदेश
“सुवा नाच सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि गोंडवाना जनजीवन की आत्मा है — खेतों की खुशहाली, परंपरा की पहचान और एकता की झंकार।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सोनाडीह सीमेंट प्लांट के खिलाफ उग्र आंदोलन की तैयारी – विधायक इन्द्र साव

Bhuvan Patel

मनरेगा में भ्रष्टाचार की परतें: ‘शीश महल’ बनाने वाले सचिव दुर्योधन यादव पर घोटाले के गंभीर आरोप”

Bhuvan Patel

संरक्षण : पंडरिया क्षेत्र में बेखौफ चल रहा हैं जुआ का कारोबार कार्यवाही का आभाव 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!