BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

दीपावली की ‘शान’ बनी सजा का कारण — सड़क पर पटाखे फोड़ने वाले चार युवक गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
दीपावली की रात शहर के अम्बेडकर चौक, कवर्धा में कुछ युवकों ने सड़क को ही पटाखा मैदान बना डाला। राहगीरों की सुरक्षा की परवाह किए बिना पटाखे फोड़ते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल कर दिया। मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना कवर्धा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चार उपद्रवियों — आशुतोष गुप्ता, प्रकाश साहू, दुर्गेश धनकर और रूपेश देवदास — को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों को एस.डी.एम. न्यायालय में पेश किया गया।
जांच में अन्य युवकों की भी पहचान हो चुकी है, जिन्हें जल्द हिरासत में लिया जाएगा।
एसपी श्री धर्मेन्द्र सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि —
“दीपावली खुशियों का त्योहार है, उपद्रव का नहीं। जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शोरगुल या अव्यवस्था फैलाएगा, उसे कानून की ‘आतिशबाजी’ का सामना करना पड़ेगा।”
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के नाम पर किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दहेज प्रेमियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Bhuvan Patel

शाकाहारी डिश में हड्डी मिलने से मचा बवाल, बग्गा जी रेस्टोरेंट फिर विवादों में, लाइसेंस भी निकला फर्जी

Bhuvan Patel

शिक्षा ही असली संपत्ति: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ‘लक्ष्य’ कोचिंग में विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!