BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

युवक की निर्मम हत्या — कबीरधाम पुलिस की फुर्ती से महज 2 घंटे में आरोपी धर दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
थाना कवर्धा क्षेत्र के ग्राम सुखताल में शनिवार की रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया, जिससे पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विनोद साहू (27 वर्ष) पिता मोहित साहू, निवासी ग्राम सिंघनपूरी (चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला) का अपने ही चाचा विश्वनाथ साहू (35 वर्ष) के परिवार की महिला सदस्य से कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी विवाद के चलते शनिवार की रात दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से वार कर विनोद की हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन कवर्धा पुलिस की चौकसी और तेजी से की गई कार्रवाई के चलते उसे मात्र दो घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिला कबीरधाम में श्री सदगुरु कबीर साहब प्रगट उत्सव समारोह का भव्य आयोजन, पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब जी का होगा शुभागमन

Bhuvan Patel

नक्सलवाद के अंत पर कवर्धा में ऐतिहासिक जश्न: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का लड्डुओं से तुलाभार कर भव्य अभिनंदन 

Bhuvan Patel

विधानसभा पंडरिया में भीतरघात , जातिवाद और भ्रष्टाचार की दलदल से क्या उबर पाएगा कांग्रेस

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!