BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा को बड़ी सौगात — मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 15 ग्रामों में ₹6.18 करोड़ की सड़क स्वीकृति

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को बड़ी सौगात मिली है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 15 ग्रामों में 7.40 किलोमीटर लंबाई की सीमेंट कांक्रीट सड़क सह नाली निर्माण के लिए ₹618.76 लाख (6.18 करोड़) की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस स्वीकृति के तहत जिन ग्रामों में कार्य स्वीकृत हुआ है, वे हैं — बैहरसरी, बम्हनी, मजगांव (चंदैनी), कोठार, गुलालपुर, सैगोना, सारंगपुरखुर्द, नेवारी, बंदौरा, मोहगांव, खाम्ही, रौचन, अमरौड़ी, सरेखा एवं पालीगुढ़ा।
इन ग्रामों में अब धूल, मिट्टी और कीचड़ से राहत मिलेगी, साथ ही ग्रामीण गलियों में स्वच्छ, टिकाऊ और आधुनिक सड़क व्यवस्था विकसित होगी। यह पहल न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी बल्कि ग्रामों के समग्र विकास और स्वच्छ परिवेश की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार हर ग्राम तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कवर्धा क्षेत्र में स्वीकृत यह सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगी और लोगों के जीवन स्तर में ठोस सुधार लाएंगी।
इन सड़कों का भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा शीघ्र किया जाएगा। ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह स्वीकृति गाँवों में विकास की नई दिशा की शुरुआत है।”
यह परियोजना ग्राम गौरव पथ योजना के उद्देश्य — “हर गाँव तक गौरवमय सड़क, स्वच्छ वातावरण और सुदृढ़ बुनियादी ढाँचा” — को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

श्मशान के पास खेत से मिली खोपड़ी और हड्डियां! लापता बालिका से जुड़ाव की आशंका

Bhuvan Patel

सतनाम धुनी में उमड़ा जनसैलाब: आस्था और विकास का संगम, जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल ने सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान

Bhuvan Patel

ग्राम मर्रा के बच्चों का योग में कमाल, “अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग” में 6 गोल्ड व 2 सिल्वर मेडल जीतकर राज्य स्तर पर बनाई जगह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!