BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अवैध कब्जा और शराब का अड्डा! — बोडला से धवाईपानी तक सरकारी व वन भूमि पर फल-फूल रहा अवैध ढाबा कारोबार, प्रशासन मौन”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले के बोडला विकासखण्ड से धवाईपानी तक का मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है, जो आगे मध्यप्रदेश सीमा में प्रवेश करता है। यह मार्ग न केवल दो राज्यों को जोड़ता है, बल्कि अब अवैध कब्जे, शराबखोरी और प्रशासनिक उदासीनता का प्रतीक बन गया है।
जानकारी के अनुसार, बोडला से धवाईपानी तक के बीच सड़क किनारे दर्जनों होटल और ढाबे सरकारी व वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। बिना किसी वैध स्वीकृति या पट्टे के बनाए गए ये ढाबे खुलेआम ग्राहकों को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश, दोनों राज्यों की शराब बेची और पिलाई जा  रहे हैं।
यहां आने-जाने वाले वाहनों के चालक, पर्यटक और स्थानीय लोग इन ढाबों से खरीद कर  शराब सेवन करते हैं, जिससे कई बार सड़क हादसों की स्थिति भी बनती है। सूत्रों के अनुसार, शराब तस्करी और अवैध बिक्री पर नियंत्रण के लिए ना तो आबकारी विभाग सक्रिय है और ना ही पुलिस या वन विभाग की कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और दो राज्यों की शराब बिक्री एक गंभीर अपराध है, जो कानून व्यवस्था और राजस्व दोनों के लिए चुनौती है।
लोगों ने राज्य सरकार, वन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि बोडला से धवाई पानी तक पूरे क्षेत्र का सर्वे कर अवैध ढाबों, शराब बिक्री और कब्जों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सौम्या ने घोटाले का राज बताया, भूपेश यहां छापे, रविंद्र चौबे और अकबर गायब

Bhuvan Patel

सकरी नदी के जीर्णोधार तो नही लेकिन कराने वाले का हुआ उद्धार

Bhuvan Patel

₹19.94 करोड़ की विकास सौगात से पंडरिया में विकास का नया युग शुरू उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले— विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया लिख रहा विकास की नई इबारत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!