BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

प्रीमियम शराब दुकान के विरोध में उबाल — विधायक  ने जड़ा ताला, युवाओं संग कांग्रेस का तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
नगर में बढ़ते नशे और अपराध के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल — कहा, “शराब दुकान नहीं बंद हुई तो हर शाम सड़क पर होगा आंदोलन”
नगर में नई खुली प्रीमियम शराब दुकान के विरोध में सोमवार को कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विधायक इन्द्र साव के नेतृत्व में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक चली इस विरोध रैली में कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान में ताला जड़कर प्रशासन के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।
विधायक इन्द्र साव ने कहा कि “भाटापारा की शांति सरकार की गलत नीतियों से भंग हो चुकी है। नशे और अपराध की बढ़ती घटनाओं पर सरकार मौन है। नगर के बीचोंबीच प्रीमियम शराब दुकान खोलना युवाओं को नशे की ओर धकेलने जैसा है। जब तक यह दुकान बंद नहीं होगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने कहा कि “भाटापारा की पहचान सादगी और शांति की रही है, जिसे सरकार ने नशे के हवाले कर दिया है। कांग्रेस जनता के साथ है, यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।”
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “शराब दुकान बंद करो”, “जनविरोधी सरकार मुर्दाबाद” और “भाटापारा की शांति लौटाओ” जैसे नारे लगाकर विरोध को और तीव्र किया।
शासन की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस और नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि दुकान बंद नहीं की गई, तो कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के बाद प्रतिदिन शाम 5 से रात 8 बजे तक शराब दुकान के सामने धरना जारी रहेगा।
कार्यक्रम में सतीश अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, आलोक मिश्रा, सुशील शर्मा, शैली भाटिया सहित कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस व सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा से प्राध्यापक ने एक साल तक बनाया संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

महतारी वंदन योजना से वंचित लाखों महिलाएं, मोदी गारंटी पर उठे सवाल: सीमा अनंत

Bhuvan Patel

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने अब तक गन्ना किसानों को 44 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!