BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गुटबाजी के चलते टला नालंदा परिसर भूमि पूजन, नगर में चर्चा तेज — होर्डिंग्स और तैयारियों पर उठे सवाल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा 
नगर में प्रस्तावित नालंदा परिसर भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर शनिवार 8 नवंबर को सुबह तक व्यापक स्तर पर तैयारियाँ चल रही थीं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मुख्य उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित था, लेकिन अंतिम क्षणों में कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इस अचानक फैसले ने नगर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ा दी है।
सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया, वहीं नगर में यह भी चर्चा है कि हाल ही के राज्योत्सव समारोह में सामने आई गुटबाजी और मतभेदों ने माहौल को प्रभावित किया है। 
नगरवासी इसे स्थानीय राजनीति में बढ़ते असंतोष से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अब तक किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि द्वारा कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
नगर में तेज हुई चर्चाएँ
शहर के चौक-चौराहों पर लगे भूमि पूजन के बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर अब चर्चा का विषय बन गए हैं। नागरिकों का कहना है कि हजारों रुपये खर्च कर तैयारियाँ की गईं, पर कार्यक्रम स्थगित होने से संसाधन और मेहनत दोनों व्यर्थ चली गईं।
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजनों में समन्वय की कमी और गुटबाजी की झलक नगर की एकजुटता पर प्रश्नचिह्न लगाती है।
वही कुछ लोगों ने यह भी कहते घूम रहे हैं कि “कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है, केवल स्थगित किया गया है। उपमुख्यमंत्री की उपलब्धता के अनुसार नई तारीख शीघ्र घोषित की जाएगी।”
भूमि पूजन कार्यक्रम के स्थगन का कारण प्रशासनिक व्यस्तता और प्रोटोकॉल बताया जा रहा है। किसी व्यक्ति या संस्था पर आरोप नहीं लगाया गया है। नई तिथि की घोषणा प्रशासनिक स्वीकृति के बाद की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नरेगा : मजदूरों से नही मशीनों से लिया जा रहा है कार्य , फर्जी आंकड़ा से वाहवाही ले रहा है विभाग 

Bhuvan Patel

तेंदूपत्ता ने ले ली नाबालिको की जान, मूक दर्शक बने हैं संरक्षण करने वाले विभाग

Bhuvan Patel

रेत माफिया बेलगाम, प्रशासन बेखबर! चिखली घाट में अवैध खनन जारी—हफ्तेभर पहले हादसे में 3 मौतें, कार्रवाई से पहले ही बंद हो जाता है खनन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!