BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचार

ओपन स्कूल परीक्षा में प्रशासन की सख़्त तैयारी: हर केंद्र पर तैनात विशेष निगरानी दल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा प्रशासन ने छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा (नवम्बर–दिसम्बर 2025) के सफल व व्यवस्थित संचालन हेतु ठोस कदम उठाए हैं। कलेक्टर के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए अनुभवी अधिकारियों की टीम गठित की गई है।
कलेक्टर कार्यालय (परीक्षा शाखा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पैकेट प्राप्ति से लेकर प्रश्नपत्र सुरक्षा, केंद्रों तक सुरक्षित पहुँचाने तथा परीक्षा संचालन प्रक्रिया पर सख्ती से निगरानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी—सभी को जिम्मेदारी के अनुरूप ड्यूटी प्रदान की गई है।
इसके अलावा राज्य ओपन स्कूल द्वारा 17 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक आयोजित परीक्षाओं में उड़नदस्ता दल भी तैनात रहेगा, जो प्रत्येक परीक्षा दिवस पर केंद्रों का निरीक्षण कर निष्पक्ष व नकलरहित परीक्षा सुनिश्चित करेगा। दल में जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार सहित अनुभवी शिक्षकों को शामिल किया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने पदनाम अनुसार दी गई जिम्मेदारियों का कड़ाई से पालन करेंगे, जिससे जिले में ओपन स्कूल परीक्षाएँ पूर्ण पारदर्शिता और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अनिमेष इस्पात प्राइवेट लिमिटेड पर गंभीर सवाल: चिमनी से निकलते धुएं ने पेड़-पौधों को भी किया काला

Bhuvan Patel

*जेल में बंद कैदियों को मिलेगा गंगा जल स्नान का अवसर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

Bhuvan Patel

मनरेगा कर्मचारियों की सेवा-सुरक्षा की दिशा में पहल की आवश्यकता, एचआर पॉलिसी पर शीघ्र निर्णय की उम्मीद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!