BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कुण्डा बैंक में बड़ी चोरी नाकाम — पुलिस की फुर्ती से तिजोरी उड़ाने आया चोर बैंक के अंदर ही पकड़ा गया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले में पुलिस की रातभर चौकन्नी गश्त ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम होने से बचा लिया। 15 नवंबर 2025 की रात करीब 2 बजे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शाखा कुण्डा में तिजोरी तोड़ने घुसे एक युवक को पुलिस ने बैंक के अंदर ही बंद अवस्था में पकड़ लिया। आरोपी की पूरी योजना मिनटों में धराशायी हो गई।

रात्रि पेट्रोलिंग पर तैनात आरक्षक संजय मेरावी और आरक्षक जितेन्द्र जायसवाल जब बैंक के पास पहुंचे तो उन्होंने बैंक परिसर में असामान्य अंधेरा और बंद लाइटें देखीं। शक के आधार पर दोनों ने तुरंत सूचना थाना कुण्डा को दी। सूचना मिलते ही एसआई जयराम यादव सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
इसी दौरान ग्रामीण भी एकत्र हुए और पता चला कि एक व्यक्ति चैनल गेट के ऊपर से कूदकर बैंक के अंदर घुस चुका है। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर बैंक की स्थिति जांची तो सामने आया कि चोर मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ चुका था, सीसीटीवी की दिशा मोड़ दी थी और भीतर से दरवाजा बंद कर रखा था।

कुछ देर बाद जब पुलिस ने उसे बाहर निकलने पर मजबूर किया, तो आरोपी लवलेश निर्मलकर (उम्र 26 वर्ष), निवासी बीजाभाठा, बैंक से बाहर आते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह तिजोरी में रखी नकदी चोरी करने की योजना बनाकर आया था। बैंक भीतर निरीक्षण में पता चला कि लॉकर रूम के तीन ताले वह पहले ही तोड़ चुका था। मौके से ग्राइंडर मशीन की टूटी पत्ती और औजारों से भरा बैग भी बरामद किया गया।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि रात्रिकालीन गश्त को लेकर सभी थाना प्रभारियों को पहले ही सख्त निर्देश दिए गए थे। टीम की सतर्कता और तत्परता ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को बड़ा नुकसान होने से बचाया और आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
थाना कुण्डा में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और उससे विस्तृत पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अकेला था या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नियमों की सड़क पर दरारें: बलौदा बाजार के झोका में 100 सीसी रोड फेल—गुणवत्ता के साथ ‘नागरिक सूचना पटल’ भी गायब, विकास आयुक्त के आदेशों की खुली अवहेलना”

Bhuvan Patel

“भवन स्वीकृति के 9 साल बाद भी निर्माण अधूरा: वनांचल के स्कूली बच्चों के अधिकारों से खिलवाड़”

Bhuvan Patel

सत्ता रौब दिखाकर सरकारी जमीन को बेचने वाले भाजपा ने गिरफ्तार 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!