BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

देह व्यापार और अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस का सख़्त अभियान, कई गांवों में रेड और पूछताछ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
कबीरधाम जिले में देह व्यापार और अवैध शराब बिक्री जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल तथा एसडीओपी लोहारा प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना लोहारा पुलिस द्वारा ग्राम भिभौरी और आस-पास के क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई।
27 मई को भिभौरी में ग्रामीणों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए एक जनचेतना बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें ग्रामवासियों ने गांव में चल रही अवैध गतिविधियों पर चिंता जताई थी। पुलिस अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया कि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
28 मई को थाना प्रभारी लालमन साव के नेतृत्व में थाना लोहारा व DRG टीम द्वारा ग्राम भिभौरी, लाखाटोला, बिडोरा और सिंघनगढ़ में सघन कॉम्बिंग पेट्रोलिंग और रेड की गई। विशेष रूप से उन स्थानों को चिन्हित किया गया जहाँ पहले अवैध गतिविधियों की सूचनाएं मिली थीं। पुलिस ने ग्रामीण वेशभूषा में गुप्त निगरानी कर संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी और मौके पर उपस्थित व्यक्तियों से पूछताछ की।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों की पहचान, गतिविधियों और उपस्थिति की वैधता की भी जांच की। कुछ संदिग्धों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनसहयोग की अपील
कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना लोहारा को देने की बात कही गई है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचनादाता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री ने  किया महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती पर उन्हें नमन

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति! 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

Bhuvan Patel

“कबीरधाम की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर: मशरूम उत्पादन एवं बागवानी प्रशिक्षण से सशक्तिकरण की ओर”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!