BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

वनांचल नेऊर में लगा विशाल आरोग्य मेला, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया उपचार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
वनांचल क्षेत्र के ग्राम नेऊर में एक दिवसीय आरोग्य मेला एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। जनहित में विशेष पहल करते हुए स्वास्थ्य विभाग पंडरिया द्वारा त्वरित कार्रवाई कर दूरस्थ क्षेत्रों के लिए यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई गई।
स्वास्थ्य शिविर में नेऊर सहित रुकमिदादर, कांदा वानी, बिरहुलडीह, कुशियारी और अमनियां जैसे वनांचल के दूरस्थ गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर में आए सभी मरीजों का ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, टीकाकरण सहित विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं। जिन मरीजों को आवश्यकता थी, उन्हें मौके पर ही नि:शुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं।
दिनभर चले इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने अपना उपचार कराया और तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलने पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम की समग्र निगरानी ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. प्रेमी ने स्वयं की, जिन्होंने पूरे स्वास्थ्य अमले के साथ मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में कुकुदुर एवं पंडरिया के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आरोग्य मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रही त्वरित चिकित्सा सुविधा की सराहना करते हुए ग्राम नेऊर की सरपंच श्रीमती पार्वती सुनहले ने भी स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास को ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया और आभार व्यक्त किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बच्ची की लाश भी नसीब नहीं हुई… इंसाफ के लिए भटकती रही मां, सिस्टम बना तमाशबीन”

Bhuvan Patel

हत्या कांड: अपचारी बालक सहित 07 आरोपी गिरफ्तार, चाकू से गोपाल साहू की निर्मम हत्या

Bhuvan Patel

22 जुलाई को कबीरधाम में किसान सत्याग्रह आज, खाद-बीज भुगतान और करणी कृपा स्टील पर कार्रवाई की मांग

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!