BP NEWS CG
औद्योगिक क्षेत्रक्राइमबड़ी खबरबलौदा बाजार

कस्टम मिलिंग घोटाले पर प्रशासन का सख्त प्रहार: कविता राइस इंडस्ट्रीज सील, हजारों क्विंटल धान–चावल जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कस्टम मिलिंग में अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए हथबंद स्थित मेसर्स कविता राइस इंडस्ट्रीज को गुरुवार को विधिवत सीलबंद कर दिया। कार्रवाई तहसीलदार सिमगा एवं सहायक खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इससे पहले ही मिल संचालक के विरुद्ध इसी प्रकरण में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
भौतिक सत्यापन के दौरान राइस मिल में 2372.64 क्विंटल धान की भारी कमी पाई गई। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत प्रशासन ने 5403.6 क्विंटल धान एवं 3362.5 क्विंटल चावल जब्त कर लिया। इसके बाद गुरुवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मिल को पूरी तरह सील कर दिया।

यह कार्रवाई कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में की जा रही उस मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाना है। अवैध धान की खपत पर रोक लगाने और सरकारी व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिले की सभी राइस मिलों का सघन भौतिक सत्यापन जारी है और जहां भी गड़बड़ी पाई जा रही है, वहां तत्काल कठोर कार्रवाई की जा रही है। कविता राइस इंडस्ट्रीज पर हुई यह कार्रवाई न केवल जिले बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कस्टम मिलिंग माफिया के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

Bhuvan Patel

बहुजन समाज पार्टी से युवा नेता संजू लहरें उतरे मैदान में 

Bhuvan Patel

पहले दिन धान खरीदी ठप… सोसायटियों में ताले, किसान लौटे बैरंग — सरकार किसानों का पूरा धान खरीदना ही नहीं चाहती : इंद्र साव

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!