धान गीला करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पड़ोसियों ने लोहे के मोटे रॉड से प्राणघातक वार कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना 20 नवम्बर की शाम लगभग 7 बजे की है, जब पीड़ित के घर के बाहर रखे धान को आरोपी सोनालाल और अमन पटेल द्वारा गीला कर दिया गया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पहले अश्लील गाली-गलौज की और फिर पंखे में लगने वाले लोहे के भारी रॉड से पीड़ित के पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 252/2025 धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक भवना गुप्ता के निर्देशन में गिधौरी थाना टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया।
दोनों आरोपी—
सोना लाल पटेल (47 वर्ष)
अमन पटेल (22 वर्ष)
निवासी ग्राम कुम्हारी—को 22 नवम्बर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।


