BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

किसानों की फिरकी लेने वाले पटवारी पर उपमुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन: शिकायत मिलते ही मौके पर निलंबित, तहसील सहसपुर लोहारा में अफसरों में हड़कंप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
किसानों की शिकायतों पर तत्काल और जमीन पर बैठकर सुनवाई—और उसी वक्त पटवारी को निलंबित करने का आदेश। सहसपुर लोहारा में सोमवार देर शाम उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की सख़्त कार्रवाई पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है।
उपमुख्यमंत्री जब सहसपुर लोहारा तहसील कार्यालय पहुंचे तो बाहर जमा किसानों को देखकर उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। जमीन पर बैठकर किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि हल्का नंबर 15, ग्राम कुरूवा के पटवारी राजेश शर्मा लगातार टालमटोल कर किसानों के काम लटकाए रखता है और अनाधिकृत विलंब करता है।
शिकायत सुनते ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बिना एक पल गंवाए मौके पर ही पटवारी राजेश शर्मा को तत्काल निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए। अधिकारियों ने वहीं खड़े-खड़े निलंबन आदेश निकालकर अमल भी कर दिया।
निलंबन आदेश छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत जारी हुआ है। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय सहसपुर लोहारा (निर्वाचन शाखा) निर्धारित किया गया है। नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदाय किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान धान खरीदी और अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा—
“किसानों के काम में देरी, लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।”
उन्होंने सभी पटवारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी किसानों के काम में बाधा डालेगा तो तुरंत कठोर कार्रवाई होगी। वहीं एसडीएम और तहसीलदार को पूरे क्षेत्र की निरंतर मॉनिटरिंग और किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री की इस त्वरित कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप है, जबकि किसानों में राहत और विश्वास का माहौल देखा जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

धान घोटाले की आहट! बाजार चारभाठा में शॉर्टेज पर प्रभारी निलंबित, डीएमओ पर भी गिरी गाज – ‘सूखत’ की आड़ में जिम्मेदारी से बचने की कोशिश

Bhuvan Patel

उत्कृष्ट विधायक का संकल्प मज़बूत, लेकिन सिस्टम फेल! गृह ग्राम रणवीरपुर में करोड़ों का सीसी रोड दरका

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय: ग्रामीण परिवहन, तकनीकी शिक्षा, किसानों और शिक्षकों के हित में बड़ी घोषणाएं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!