BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

फर्जी डॉक्टरों का मौत का कारोबार: 12वीं पास के इलाज से गर्भवती महिला की मौत, अवैध अस्पताल का भंडाफोड़ — संचालक समेत 2 गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
गिधौरी थाना क्षेत्र के कटगी स्थित संस्कार हॉस्पिटल में फर्जी और लापरवाही पूर्वक इलाज के कारण एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने वैध डिग्री और पंजीकृत डॉक्टर के बिना अस्पताल संचालित करने तथा गैरकानूनी इलाज के आरोप में अस्पताल संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार मृतिका अंजू प्रजापति गर्भवती थी। 8 जून 2025 की शाम करीब 6 बजे प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसे पहले एक रिटायर्ड नर्स के पास ले जाया गया, जहां लापरवाही से डिलीवरी कराई गई। इस दौरान बच्चा मृत पैदा हुआ और महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। हालत गंभीर होने पर उसे संस्कार हॉस्पिटल कटगी ले जाया गया।
जांच में सामने आया कि अस्पताल में आरोपी दुखित राम साहू द्वारा करीब दो घंटे तक महिला का इलाज किया गया, जबकि वह केवल 12वीं पास है और उसके पास इलाज से संबंधित कोई वैध डिग्री या पंजीकरण नहीं था। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने महिला को जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
पुलिस जांच में यह भी उजागर हुआ कि संस्कार हॉस्पिटल के संचालक जोहित राम साहू द्वारा किसी भी पंजीकृत डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई थी और नियमों को ताक पर रखकर अस्पताल का संचालन किया जा रहा था।
प्रार्थी दुर्गेश पटेल निवासी ग्राम कुम्हारी की रिपोर्ट पर थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 273/2025 धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों जोहित राम साहू (40 वर्ष) निवासी बिल्हा जिला बिलासपुर एवं दुखित राम साहू (28 वर्ष) निवासी ग्राम खैरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
मामले में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा सरगर्मी से की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख से ज्यादा की ठगी, गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

भावना बोहरा ने भगतपुर-निंगापुर में 34 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Bhuvan Patel

फर्जी संस्था बनाकर आदिवासियों की शोषण करने वाली बिनीता शर्मा गिरफ्तार, 10 साल से थी फरार 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!