BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

आरटीई प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारणी जारी – 1 जुलाई से आवेदन, 31 जुलाई तक होगा दाखिला

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए वर्ष 2025-26 की द्वितीय चरण की समय-सारणी घोषित कर दी गई है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आरटीई पोर्टल पर संचालित की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाईडी साहू ने जानकारी दी कि विद्यालय पंजीयन व सीट सत्यापन की प्रक्रिया 18 जून से 30 जून तक चलेगी। इसके बाद 1 जुलाई से 12 जुलाई तक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दस्तावेजों की जांच और त्रुटि सुधार 2 से 19 जुलाई तक होगी। लॉटरी और सीट आबंटन 22-23 जुलाई को किया जाएगा, जबकि चयनित बच्चों का स्कूलों में दाखिला 25 से 31 जुलाई तक सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रक्रिया के सुचारु संचालन हेतु नोडल प्राचार्यों को सभी चरणों का प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

न्याय की आड़ में अवैध वसूली! केंवट-निषाद समाज में कथित ‘न्याय पंचायत’ का खेल, डर-धमकी से परिवार परेशान, पलायन को मजबूर लोग

Bhuvan Patel

दामाखेड़ा में कबीर सागर का निर्माण अधर में! 10 एकड़ का भव्य प्रोजेक्ट 50% भी पूरा नहीं

Bhuvan Patel

15 मई तक मिलेगा मौका: आवास प्लस सर्वे की समयसीमा बढ़ी, छूटे हुए पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!