BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

तीन महीने में ही दम तोड़ गई ‘विकास’ की सड़क: जिला मुख्यालय बलौदा बाजार में सीसी रोड में गहरी दरारें, गुणवत्ता पर बड़ा सवाल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिला मुख्यालय बलौदा बाजार की नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड रानी दुर्गावती में भ्रष्ट निर्माण की एक और तस्वीर सामने आई है। रामसगरा तालाब के बाजू, मुस्लिम कब्रिस्तान और कबाड़ी दुकान के पास महज तीन माह पहले बनी सीसी रोड आज खुद अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। सड़क पर जगह-जगह पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें न सिर्फ सरकारी दावों की पोल खोल रही हैं, बल्कि निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और तकनीकी मानकों की खुली अनदेखी हुई। नतीजा यह है कि बारिश और सामान्य आवागमन ने ही सड़क की असलियत उजागर कर दी। जिन सड़कों को वर्षों चलने के लिए बनाया जाता है, वे तीन महीने में ही दरक जाएं, तो इसे विकास नहीं बल्कि सुनियोजित लापरवाही कहा जाएगा।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जिला मुख्यालय की यह हालत है, तो दूरस्थ वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का भविष्य आखिर किस भरोसे छोड़ा गया है । क्या संबंधित इंजीनियरों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय होगी, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा
नगर पालिका प्रशासन और निर्माण एजेंसी की चुप्पी जनआक्रोश को और बढ़ा रही है। नागरिकों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदारों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो, साथ ही सड़क का पुनर्निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाए।
यह सड़क नहीं, बल्कि सिस्टम में पड़ी दरार है—जो हर गुजरते दिन के साथ और चौड़ी होती जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

5 नाबालिग सहित 15 उपद्रवियों के लिए सख्त संदेश – अब टूटी कुर्सी नहीं, सीधा जेल

Bhuvan Patel

बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग है, जिससे युवा प्राप्त कर सकेंगे अपना लक्ष्य- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ते की दूसरी किश्त जारी की

Bhuvan Patel

सरोदा रोड पर भय और अवैध वसूली फैलाने वाले असामाजिक तत्व धराए — कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!