BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचार

स्कूल का लोहे का गेट काटकर चोरी, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 ग्राम गोड़ा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। स्कूल परिसर में लगे लोहे के गेट को धारदार आरी से काटकर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11–12 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ने स्कूल में लगे लगभग 80 किलो वजनी लोहे के गेट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 हजार रुपये है, को काटकर चोरी कर लिया था। मामले की रिपोर्ट 12 जनवरी को ग्राम गोड़ा निवासी जागेश्वर प्रसाद धीवर द्वारा दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने अपराध दर्ज कर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध लोकेश नवरंगे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा लोहे का गेट बरामद कर लिया गया है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी का नाम:
लोकेश नवरंगे, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम गोड़ा
थाना – पलारी

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पांडातराई में सरकारी शराब दुकान के इर्द-गिर्द अवैध चखना बाजार का बोलबाला, प्रशासन मौन

Bhuvan Patel

कार्रवाई : डॉक्टर से मारपीट करने वाला सोनू डाहिरे गिरफ्तार

Bhuvan Patel

अवैध शराब के खिलाफ गांव की महिलाओं का विरोध, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!