BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़ज्योतिषबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

स्कूल में जादू-टोना फैलाने की साजिश! कवर्धा के हायर सेकेंडरी स्कूल में संदिग्ध सामान से मचा हड़कंप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले से एक चौंकाने वाली और चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। दशरंगपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुढ़ा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र से जुड़ी संदिग्ध सामग्री मिलने से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत से बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल बन गया।

सोमवार सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि स्कूल परिसर में एक पेड़ के पास बड़ी संख्या में बच्चे जमा हैं। पास जाकर देखने पर वहां एक बच्चे की तस्वीर, कपड़े से ढंका गुड्डा (टैडी बेयर), नींबू, कपूर और बंधन जैसी वस्तुएं पड़ी मिलीं। इस दृश्य को देखकर तंत्र-मंत्र या जादू-टोना किए जाने की आशंका जताई जाने लगी। एहतियातन शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को वहां से हटाया और गांव के वरिष्ठजनों के साथ पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दशरंगपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सभी संदिग्ध सामग्री को जब्त कर स्कूल परिसर से बाहर हटवाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है, जिसका मकसद सिर्फ भय और भ्रम का माहौल बनाना था।

हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्राम गुढ़ा के प्राचार्य सुशील चन्द्रवंशी ने बताया कि पुलिस द्वारा सामग्री हटाए जाने और परिसर की सफाई के बाद अब किसी प्रकार का डर नहीं है। वहीं कवर्धा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल ने स्पष्ट किया कि जांच में तंत्र-मंत्र जैसी किसी गतिविधि के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं और यह अफवाह फैलाने का प्रयास था।

ग्रामीणों ने बताया कि जिस बच्चे की तस्वीर स्कूल परिसर में मिली, उसकी मृत्यु करीब 20 वर्ष पहले हो चुकी है। उसकी स्मृति में गांव में एक मंदिर बनाया गया था, जहां यह तस्वीर लगी थी। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर से तस्वीर हटाकर जानबूझकर स्कूल परिसर में रखी, ताकि दहशत फैलाई जा सके।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन यह घटना स्कूल परिसरों की सुरक्षा और समाज में अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर सख्त निगरानी की जरूरत को उजागर करती है। पुलिस शरारती तत्वों की पहचान में जुटी हुई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजन के तहत एमसीपी की राशि का बंदरबांट 

Bhuvan Patel

बच्चों के सपनों को मिली उड़ान: मुख्यमंत्री ने दी निःशुल्क बस सेवा की सौगात

Bhuvan Patel

किसानों के लिए खुशखबरी: कबीरधाम में नलकूप खनन पर से प्रतिबंध हटा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!