BP NEWS CG
बड़ी खबरबलौदा बाजार

कांग्रेस भवन में बैठक: रियल इस्पात हादसे में मृत श्रमिकों को दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच व औद्योगिक सुरक्षा पर जोर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

स्थानीय कांग्रेस भवन में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने की। बैठक में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ रियल इस्पात, बकुलाही में हुए दर्दनाक हादसे में मृत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस भवन में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन पूर्व विधायक चैतराम साहू के करकमलों से किया जाएगा। इस प्रस्ताव का विधायक इंद्र साव ने स्वागत करते हुए इसे संगठनात्मक सम्मान और एकजुटता का प्रतीक बताया।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत

बैठक के दौरान शहर के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अय्यूब बांठिया, पुनीत मानिकपुरी एवं ओमप्रकाश यदु का विधायक इंद्र साव तथा पार्षदगण नरेंद्र यदु, चंद्रशेखर चक्रधारी एवं अजय ठाकुर द्वारा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता से निभाने की अपेक्षा जताई।

रियल इस्पात हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग

विधायक इंद्र साव ने बैठक को संबोधित करते हुए रियल इस्पात, बकुलाही में हुए औद्योगिक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि इस घटना की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र में स्थापित सभी औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन की मांग करते हुए कहा कि जो भी फैक्ट्री प्रबंधन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करता है, उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने भाटापारा विधानसभा के बकुलाही ग्राम स्थित रियल इस्पात हादसे में मृत मजदूरों एवं कर्मचारियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गणतंत्र दिवस में सहभागिता की अपील

विधायक इंद्र साव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी कांग्रेसजनों से अपील की कि वे अनिवार्य रूप से झंडोत्तोलन कार्यक्रम में उपस्थित रहें, ताकि संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया जा सके।

अन्य वक्ताओं ने भी रखे विचार

बैठक को आलोक मिश्रा एवं नरेश चौबे ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से

रोशन हबलानी, गौरी भृगु, त्रिलोक सलूजा, राजेश गुप्ता, नानू सोनी, देवनारायण बांधे, सत्यनारायण जोशी, नरेश चौबे, वैभव केशरवानी, प्रमेन्द्र तिवारी, राजेंद्र वर्मा, विक्की ठाकुर, संतोष सोनी, राजदीपक पांडे, मुकेश साहू, मनमोहन कुर्रे, मोहन निषाद, दिनेश यदु, जहीर बांठिया, विमल शर्मा, कीरत वर्मा, हंसराज बंसल, कृष्णा टंडन, दानी भाट, पूर्णिमा श्रीवास, विमलेश्वरी ध्रुव, सीता साहू, सकीना देवदास, गिरिराज चावड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, राष्ट्रीय पर्व की गरिमामयी तैयारी और औद्योगिक हादसों के प्रति संवेदनशीलता को स्पष्ट रूप से सामने लाना रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“बालक आश्रम बैरख में सुरक्षा और नियमों के बीच टकराव — महिला प्रधानपाठक के रुकने पर उठे सवाल”

Bhuvan Patel

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भोरमदेव-आश्रम में संपन्न हुआ विद्यार्थी अनुष्ठान शिविर

Bhuvan Patel

‘शहर सरकार’ के बजट पर मंथन: भोपाल में 3200 करोड़ रु. का होगा निगम का बजट; इससे पहले सुझाव भी लेंगे

cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!