BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबलौदा बाजार

जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर विकास दम तोड़ रहा, मगरचबा की नाली ने खोली पंचायत व्यवस्था की पोल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिला मुख्यालय से महज छठा गाँव, फिर भी हालात बदतर—तो दूरस्थ इलाकों का हाल क्या होगा, अंदाज़ा लगाया जा सकता है

बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से लगे छठे गाँव मगरचबा में विकास की असली तस्वीर सामने आ गई है। यदि जिला मुख्यालय के इतने नजदीक स्थित गाँव में 2.50 लाख रुपये की बंद नाली निर्माण में गुणवत्ता को खुलेआम दरकिनार किया जा रहा है, तो दूर-दराज और वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्थिति कैसी होगी—इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है।

 5 महीने में भी सिर्फ 100 मीटर नाली, गुणवत्ता गायब

15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत नाली निर्माण कार्य में न केवल बेहद धीमी गति रही, बल्कि निर्माण में लगाए गए सीमेंटेड स्लैब भी मानकविहीन पाए गए। कई स्लैब कमजोर, टेढ़े-मेढ़े और टिकाऊपन पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं।

 निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल

कार्य की अवधि 07 अप्रैल 2025 से 25 सितंबर 2025 दर्शाई गई है, यानी करीब पाँच महीने। सवाल यह है कि जब कार्य इतना छोटा था, तो  इतनी लंबी अवधि क्यों ली गई।

👉 क्या भुगतान से पहले किसी ने भौतिक सत्यापन किया?

 जिम्मेदारी तय होगी या फिर फाइलों में दब जाएगा मामला

नागरिक सूचना पटल पर कार्य एजेंसी के रूप में सरपंच राकेश ध्रुव का नाम दर्ज है, जबकि उपसरपंच पूर्णिमा पैकरा हैं। ऐसे में यह मामला केवल निर्माण की खामी नहीं, बल्कि पंचायती निगरानी और जवाबदेही पर भी बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

 मुख्यालय से सटे गाँव की यह हालत—तो दूरस्थ गाँवों में क्या हो रहा है ।

जिला मुख्यालय के नजदीक ही जब विकास कार्य कागज़ों में चमक और ज़मीन पर कमजोरी का शिकार हैं, तो ब्लॉक और दूरस्थ ग्राम पंचायतों की स्थिति का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है।

अब सवाल यह नहीं कि गड़बड़ी हुई या नहीं, सवाल यह है कि क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

30 सितम्बर तक हर किसान का एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य – कलेक्टर की सख्त चेतावनी, लापरवाह अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा के साथ ग्राम सेमरहा के बच्चे पहली बार पहुंचे विधानसभा, मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

Bhuvan Patel

दोनो डिप्टी सीएम मिले प्रशांत साहु के मां से दिए दस लाख का चेक 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!