BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

स्वस्थ पंचायत से सशक्त ग्राम की ओर : पंडरिया में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने भाजपा सरकार संकल्पित — भावना बोहरा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

ग्रामीण, आदिवासी एवं वनांचल अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के तत्वावधान में आयोजित स्वस्थ पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। सामुदायिक भवन पंडरिया, वीर सावरकर भवन कवर्धा एवं मंगल भवन सहसपुर लोहरा में आयोजित विकासखंड स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने जनता से सीधा संवाद कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहीं मितानिन माताओं-बहनों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है।

विधायक ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीब, आदिवासी और वंचित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्राथमिक, उप-स्वास्थ्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को संसाधनों से सशक्त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है। नियमित जाँच, सुरक्षित प्रसव और पोषण पर विशेष फोकस के साथ मितानिन दीदियाँ, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी बनकर कार्य कर रही हैं।

भावना बोहरा ने कहा कि स्वस्थ पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन जैसे कार्यक्रम सरकार की योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी बनाने, जनता की समस्याओं को सुनने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम हैं। स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और पोषण अभियान को स्वास्थ्य से जोड़कर लागू किया जा रहा है। साथ ही वनांचल क्षेत्रों की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस सेवाओं एवं स्वास्थ्य शिविरों का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पंडरिया विधानसभा में हर ग्राम पंचायत को स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और आने वाले समय में ग्रामीण व आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, मितानिन माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खप्पर दर्शन कल , हुड़दंग, हूटिंग, और मार्ग में अवरोध करने वालों के लिए जिला प्रशासन का नज

Bhuvan Patel

151 किलोमीटर की आस्था यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर — पंडरिया विधायक भावना बोहरा के साथ कांवड़ यात्रा का पांचवां दिन कल

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ में जो कमीशनखोरी चल रही है, भूपेश बघेल को देखते ही पूरे छत्तीसगढ़ का युवा कहता है 30 टका भूपेश कका : अमित शाह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!