BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की पहल, दो घंटे बंद रही वाइन शॉप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेताओं की पहल पर शहर की वाइन शॉप दो घंटे तक बंद रही। 30 जनवरी 2026 को शहर की गरिमा और गांधीवादी मूल्यों के सम्मान में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आबकारी अधिकारी से चर्चा कर शराब दुकान बंद रखने की मांग रखी।

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा सहित अभिषेक पटेल, जय ठाकुर, सोहेल खान, शादाब खान और शाहबाज खान ने स्वयं वाइन शॉप पहुँचकर अपनी बात रखी। चर्चा के बाद आबकारी विभाग द्वारा दो घंटे के लिए दुकान बंद कराई गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गांधी जी के बलिदान दिवस पर समाज में शांति, संयम और नैतिक मूल्यों का संदेश देना जरूरी है। इस पहल से आम लोगों में सकारात्मक संदेश गया और शहर में संयम व सद्भाव का माहौल देखने को मिला।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नगर  पालिका परिषद के गोदाम में चोरी करने वाले आरोपियों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जेल

Bhuvan Patel

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने अब तक गन्ना किसानों को 44 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया

Bhuvan Patel

नाबालिग से दुष्कर्म, प्रेगनेंसी के बाद हुआ खुलासा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा…

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!