BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 12.95 लाख की मशरुका जप्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिल्फी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक सुनियोजित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 15 किलो 480 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 12 लाख 95 हजार रुपये की मशरुका जप्त की है।

दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना चिल्फी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टाटा जेस्ट कार (CG-18-M-1456) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे तीन पिट्ठू बैगों से 15 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जप्त गांजा का कुल वजन 15.480 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत 7 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है।

 पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा के सोनपुर से गांजा लाकर रायपुर के माध्यम से उत्तरप्रदेश के हमीरपुर ले जाते थे, जहां इसे छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जाता था। आरोपियों द्वारा पूर्व में भी इसी तरीके से गांजा तस्करी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपी

इमाम खान (40 वर्ष), निवासी मौदहा, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)

महताब अहमद (25 वर्ष), निवासी हिमौली, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)

मो. रासिक (29 वर्ष), निवासी गुड़गांव (हरियाणा), हाल निवासी रायपुर

जप्त सामग्री

टाटा जेस्ट कार – ₹5,00,000

गांजा 15.480 किलोग्राम – ₹7,75,000

तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन – लगभग ₹20,000

कुल जप्त मशरुका : ₹12,95,000

उक्त कार्रवाई में थाना चिल्फी पुलिस टीम की सतर्कता एवं सक्रियता की अहम भूमिका रही। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

👉 यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति और मजबूत कानून व्यवस्था का स्पष्ट संदेश देती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

त्योहारी सीजन में मिठाइयों पर कसी निगरानी: भाटापारा की 4 दुकानों को नोटिस, 2 खाद्य पदार्थ अवमानक पाए गए

Bhuvan Patel

नाबालिग लडकी को शादी का झांसा/बहला फूसलाकर भगाकर दीगर राज्य ले जाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

Bhuvan Patel

नगर सैनिक और नायक के खिलाफ कार्रवाई , ड्यूटी के दौरान बोर गाड़ी वाले से मांगे रिश्वत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!