BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

शहर में दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का वार: घुघरी रोड से 8 असामाजिक तत्व हिरासत में

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिले में शांति व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कबीरधाम पुलिस ने घुघरी रोड क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। राहगीरों को रोककर परेशान करने, अनावश्यक विवाद करने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता फैलाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 7 बदमाशों एवं 1 नाबालिग को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में, पुलिस उप अधीक्षक कृष्णा चंद्राकर के पर्यवेक्षण में साइबर थाना एवं कोतवाली थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम द्वारा पहले गोपनीय निगरानी की गई, इसके बाद शाम के समय दबिश दी गई और रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त के दौरान घुघरी अटल आवास के पास से सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी युवक सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाकर आम नागरिकों को भयभीत कर रहे थे, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। हिरासत में लिए गए आरोपियों में अनिल सारथी (27 वर्ष) निवासी घुघरी अटल आवास एवं शिवराज यादव (36 वर्ष) निवासी कवर्धा को आदतन बदमाश बताया गया है।

पुलिस द्वारा सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने का निवेदन किया जाएगा। वहीं नाबालिग बालक के परिजनों को बुलाकर सख्त समझाइश दी जा रही है।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने, सार्वजनिक शांति भंग करने एवं आमजन में भय का माहौल बनाने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इस प्रकार की सघन एवं सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक के सीक्रेट चेम्बर से 2 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Bhuvan Patel

देश में जल संरक्षण की नई मिसाल बना बलौदाबाजार — जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार 1.0 से सम्मानित, कलेक्टर दीपक सोनी ने केंद्रीय मंत्री से ग्रहण किया 1 करोड़ का राष्ट्रीय सम्मान”

Bhuvan Patel

प्रेम का खूनी जाल: पत्नी ने रचाया षड्यंत्र, प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!