BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

सीजी टेट परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, जिले से 6520 अभ्यर्थियों की सक्रिय भागीदारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

बलौदाबाजार,

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा रविवार को आयोजित छत्तीसगढ़ टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (CG TET) जिले में सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में जिले के कुल 6520 अभ्यर्थियों ने सहभागिता निभाई, जबकि 500 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापम द्वारा तय सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व नियमानुसार सघन जांच प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू बनी रही।

जारी किए गए नियमों के अनुरूप कुछ परीक्षार्थियों को फुल स्लीव कपड़े, स्वेटर, आभूषण, मोबाइल एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं बाहर रखकर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। व्यापम द्वारा दो सप्ताह पूर्व ही प्रवेश पत्र जारी कर नियमों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई गई थी, जिसके चलते अधिकांश परीक्षार्थियों ने सहयोगात्मक रवैया अपनाया।


परीक्षा में विषयवार प्रश्नों की बात करें तो गणित एवं अंग्रेजी के प्रश्न अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण रहे, जबकि हिन्दी, पर्यावरण अध्ययन एवं बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को आत्मविश्वास दिया। दोनों पालियों की परीक्षा का स्तर बीते वर्ष की तुलना में कुछ आसान और संतुलित रहा।
कुल मिलाकर, सीजी टेट परीक्षा शिक्षकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सफल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई, जिससे अभ्यर्थियों में संतोष और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की आरती और भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया ‘रजत जयंती राज्योत्सव’ — सांस्कृतिक झलकियों से गूंजा पूरा शहर

Bhuvan Patel

परिणाम के दूसरे दिन चंद्रप्रकाश आपको आपके वार्ड में सेवा करते दिखेंगे यह मेरी ग्यारंटी है-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Bhuvan Patel

वनवासियों से छल : एकमुश्त चावल योजना में बोड़ला के सराईपटेरा में खुला बड़ा घोटाला

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!