BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ठाकुर देव की मूर्ति खंडित, शांति व धार्मिक सौहार्द बनाए रखने ग्रामीणों ने एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम दौजरी में धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। गांव के आराध्य ठाकुर देव (देवता) की मूर्ति को बार-बार खंडित किए जाने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्त ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को लिखित आवेदन सौंपकर दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई, देवता की पुनः विधिवत स्थापना तथा गांव में शांति व धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के ही धनंजय चन्द्रवंशी पिता राधेलाल चन्द्रवंशी द्वारा ठाकुर देव को उनके स्थापित प्रमुख स्थान से हटाकर खंडित किया गया। पहली घटना के बाद ग्रामवासियों ने विधिवत पूजा-पाठ कर देवता को पुनः मुख्य स्थान पर स्थापित किया था और संबंधित व्यक्ति को भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की समझाइश भी दी गई थी।

इसके बावजूद आरोपी द्वारा दूसरी बार भी ठाकुर देव को खंडित करने की घटना सामने आई। इतना ही नहीं, देवता की स्थापना हेतु ग्रामवासियों द्वारा निर्मित किए जा रहे चौरा (चबूतरा) को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी के घर की महिलाएं सामने आकर विवाद की स्थिति उत्पन्न कर देती हैं, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन रहा है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आस्था को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने वाले कृत्यों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, देवता की सुरक्षित व सम्मानजनक पुनःस्थापना कराई जाए और गांव में कानून-व्यवस्था एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं।

यह मामला गांव में व्यापक नाराजगी का कारण बना हुआ है। अब ग्रामीणों की निगाहें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं, जिससे स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एक दिन में 31,734 मामलों का पटाक्षेप, 10.77 करोड़ का निपटारा—नेशनल लोक अदालत ने दिखाया दम

Bhuvan Patel

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो बैगा महिलाओं की मौत, जंगल में भाजी तोड़ते समय हुआ हादसा

Bhuvan Patel

बायपास पर दर्दनाक हादसा: कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, गोवर्धन (पडकीडीह) की मौके पर मौत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!