BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबलौदा बाजार

कलेक्टर ने पीएमश्री व नवाचार अभियान के बच्चों को विशाखापट्टनम शैक्षणिक भ्रमण हेतु किया रवाना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक एवं शैक्षणिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक दीपक सोनी ने मंगलवार को स्कूली बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण दल को विशाखापट्टनम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला मिशन समन्वयक नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण में माध्यमिक स्तर अंतर्गत पीएमश्री शालाओं के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 विद्यार्थी, उनके साथ 6 शिक्षक-शिक्षिकाएं, पीएमश्री योजना के जिला नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर के 20 विद्यार्थी तथा 2 शिक्षक-शिक्षिकाएं भी इस भ्रमण में सम्मिलित हैं।

यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक, समुद्री अध्ययन, औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिससे उनमें नवाचार, जिज्ञासा एवं सीखने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन मिल सके।

कलेक्टर बलौदाबाजार दीपक सोनी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भविष्य के लिए बेहतर दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दो नर्सों के भरोसे 10 हजार की आबादी, भगवान भरोसे पांडातराई का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Bhuvan Patel

₹3100 MSP पर धान खरीदी के अंतिम 2 दिन शेष  सीमाओं से धान पार, समितियों में ‘रिसाइक्लिंग’ का संगठित खेल—सरकार की किसान-सम्मान नीति पर भारी चोट

Bhuvan Patel

पंडरिया से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने दाखिल किया नामांकन, कहा पंडरिया की जनता भाजपा के साथ हैं 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!