BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भाजपा किसान मोर्चा दुल्लापुर मंडल अध्यक्ष बने राजेंद्र साहू, संगठन में नई ऊर्जा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा को दुल्लापुर मंडल में नई मजबूती मिली है। संगठन द्वारा मंडल स्तर पर की गई नियुक्तियों के तहत राजेंद्र साहू को भाजपा किसान मोर्चा दुल्लापुर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजेंद्र साहू की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही दुल्लापुर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में किसान हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

राजेंद्र साहू पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत कापादह रह चुके हैं और क्षेत्र में एक सक्रिय, अनुभवी एवं जनसरोकारों से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान रही है। किसानों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति पर राजेंद्र साहू ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा किसानों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

151 किलोमीटर की भव्य कांवड़ यात्रा – भावना दीदी के संग बोल बम के जयकारे

Bhuvan Patel

पुलिस भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, कबीरधाम पुलिस ने फर्जी दलाल को दबोचा

Bhuvan Patel

नशामुक्त समाज की ओर बड़ा कदम: जिला प्रशासन की पहल से 181 युवाओं ने छोड़ा नशा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!