BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

प्रेरणा विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल अखरा में कक्षा 12वीं का विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 क्षेत्र में संचालित प्रेरणा विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल अखरा में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं माँ भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्कूल के डायरेक्टर द्वारा अतिथियों का श्रीफल, पेन एवं गमछा भेंट कर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सेवाराम कुर्रे (पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि) तथा अध्यक्षता श्री रविन्द्र कुर्रे (तहसीलदार, कुंडा) ने की।

अति विशिष्ट अतिथियों में श्री बालमुकुन्द चन्द्रवंशी (मण्डल अध्यक्ष, कुंडा), श्री हरेन्द्र चन्द्राकर (सरपंच, ग्राम कुंडा), श्री रामफल चन्द्रवंशी (उपसरपंच, खम्हरिया), श्री परषोत्तम निर्मलकर (जनभागीदारी अध्यक्ष, नवीन कॉलेज कुंडा), श्री अमन खनूजा (सोसायटी अध्यक्ष, कुंडा), श्री देवेन्द्र चन्द्रवंशी एवं श्री निलेश गुप्ता (युवा मोर्चा मंत्री) सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक श्री रोहित चंद्राकर एवं प्राचार्य श्री सागर चंद्राकर की उपस्थिति में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच संचालन श्री परमेन्द्र साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सुषमा बघेल बनी जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष 

Lomesh Patel

नाबालिग समेत अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ — 17 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

महिला के मायके पहुंचकर युवक ने धारदार दिखाया चाकू , पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!