BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बैगा आवास घोटाला: ठेकेदार छोटूराम चंद्रवंशी गिरफ्तार, पंचायत तकनीकी सहायक पवन चंद्रवंशी फरार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस ने जनकल्याणकारी योजनाओं में अनियमितता के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बैगा ट्राइबल आवास योजना घोटाले के मुख्य आरोपी ठेकेदार छोटूराम चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया है, जबकि पंचायत तकनीकी सहायक पवन चंद्रवंशी घटना के बाद से फरार है।

थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकरापानी में ट्रायबल एवं बैगा आवास योजना के तहत प्राप्त 21.50 लाख रुपये की राशि का दुरुपयोग कर 17 बैगा परिवारों को आवास से वंचित रखने का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि आवास निर्माण हेतु दी गई राशि का उपयोग अन्य ठेकेदारी कार्यों में कर लिया गया।

प्रकरण में थाना तरेगांव जंगल में अपराध क्रमांक 03/26 अंतर्गत धारा 318(4), 316(5), 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(2)(व) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी छोटूराम चंद्रवंशी (ठेकेदार) ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से निर्माण सामग्री से संबंधित रसीदें एवं उपयोग में लिया गया मोबाइल फोन जप्त किया गया है। वहीं पवन चंद्रवंशी (पंचायत तकनीकी सहायक) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

यह संपूर्ण कार्रवाई एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कंसारी के नेतृत्व में की गई। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जिले में आज से शुरू हुआ समाधान शिविरों का आयोजन

Bhuvan Patel

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी ने मनाया काला दिवस, जय स्तंभ चौक में 50 मोमबत्तियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

Bhuvan Patel

नोटिस जारी: सुशासन तिहार एवं प्रधानमंत्री जन मन योजना में लापरवाही पर अधिकारियों को कारण बताओ सूचना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!