BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में तीसरे दिन भी जल संकट, केनाल मरम्मत से ठप हुई आपूर्ति – नगर पालिका टैंकर और बोरवेल पर निर्भर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 कवर्धा शहर में पानी की किल्लत तीसरे दिन भी जारी है। सरोधा नहर केनाल में तकनीकी खराबी के चलते नगर की नियमित जल आपूर्ति ठप हो गई है। मरम्मत कार्य प्रगति पर है, लेकिन शहरवासी लगातार संकट झेल रहे हैं।
नगर पालिका परिषद ने सुबह और शाम दोनों पाली में नल सप्लाई बंद होने की पुष्टि की है। पेयजल संकट को देखते हुए विभिन्न मोहल्लों में बोरवेल पंप से सप्लाई की जा रही है, वहीं जिन क्षेत्रों में यह संभव नहीं है वहाँ टैंकरों के माध्यम से पानी पहुँचाने की व्यवस्था की गई है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नागरिकों से धैर्य रखने की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। लगातार तीसरे दिन पानी बंद रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और आम नागरिक वैकल्पिक साधनों से पानी जुटाने को मजबूर है ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम के पंडरिया वन विभाग द्वारा बनाया गया सड़क पहली बरसात में धराशाई

Bhuvan Patel

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कलेक्टर परिसर में किया ध्वाजारोहरण

Bhuvan Patel

देवसरा जंगल हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!