BP NEWS CG
बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

बीमार अशक्त वृद्ध महिला से दुष्कर्म: 2 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

नगर क्षेत्र में एक बीमार एवं अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के महज दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे आरोपियों द्वारा एक बीमार अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान एक अन्य आरोपी मौके पर मौजूद रहकर इस अमानवीय कृत्य में संरक्षण प्रदान करता रहा। घटना के समय प्रार्थिया के वहां पहुंचने पर दोनों आरोपी उसे देखकर मौके से फरार हो गए।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 64(2)(k), 332(b) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

श्याम यादव (36 वर्ष), निवासी नयापारा बलौदाबाजार, वर्तमान निवासी गैस गोदाम रोड, वार्ड क्रमांक 19

मोहन पंजवानी (65 वर्ष), निवासी गैस गोदाम रोड, वार्ड क्रमांक 19, बलौदाबाजार

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“डीए और एरियर्स को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा अभियान — 1 नवंबर से कर्मचारियों का ‘एक मंच एक मांग’ हस्ताक्षर आंदोलन”

Bhuvan Patel

साधु-संतों पर हमले के विरोध में जैन समाज की अहिंसा रैली—देशभर में साधु-साध्वियों की सुरक्षा की उठी माँग”

Bhuvan Patel

कवर्धा में ट्रैफिक अलर्ट! कलेक्ट्रेट घेराव के मद्देनज़र कल रहेगा यातायात और व्यापार प्रभावित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!