BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

6 घंटे में खुलासा: बिडोरा से चोरी हुई पीकअप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले के थाना स. लोहारा क्षेत्र में पीकअप वाहन चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई पीकअप वाहन को भी बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 26 मार्च 2026 को थाना स. लोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पीकअप वाहन क्रमांक CG07CA2263 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। वाहन को 25 मार्च की रात्रि लगभग 8 बजे पेट्रोल पंप बिडोरा के पास खड़ा किया गया था, जिसे रात 8 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 6 बजे के बीच चोरी कर लिया गया। वाहन की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच प्रारंभ की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सघन पतासाजी की तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर बानो जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखी गई चोरी की पीकअप वाहन बरामद की गई। मामले में आरोपी भूपेन्द्र मण्डावी (35 वर्ष), निवासी बिडोरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की वाहन के साथ घटना में प्रयुक्त डुप्लीकेट चाबी भी जप्त की गई।

पुलिस ने आरोपी को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

इस कार्रवाई में थाना स. लोहारा पुलिस टीम की सक्रियता और त्वरित जांच महत्वपूर्ण रही।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बेकाबू हाइवा ने बाइक को कुचला, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Bhuvan Patel

पुत्र मोह में पूरी कांग्रेस को झोंक चुके भूपेश : भाजपा ने किया कोयला आवंटन घोटाले का पर्दाफाश

Bhuvan Patel

गुमशुदा व्यक्ति की हत्या का खुलासा, 08 आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!