BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरव्यापारसमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 40 दीदियों को अंतर्राज्यीय रोजगारपरक अध्ययन भ्रमण के लिए किया रवाना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने अंतर्राज्यीय दिशा-दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत स्व-सहायता समूह की 40 महिलाओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल मंडला, बिछिया और जबलपुर में संचालित विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों का अध्ययन करेगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस पहल में लोहारा और कवर्धा विकासखंड की महिलाएं शामिल हैं। भ्रमण के दौरान वे सफल स्व-सहायता समूहों की कार्यप्रणाली, उत्पाद निर्माण, विपणन प्रणाली और आय संवर्धन के मॉडलों को नजदीक से समझेंगी। साथ ही अपने अनुभव साझा कर व्यावहारिक जानकारी हासिल करेंगी।

इस अध्ययन भ्रमण से महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसरों की पहचान करने और अपने क्षेत्र में नवाचार आधारित गतिविधियां शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

निडर : कलेक्टर के निर्देश के बावजूद निर्माण कार्यों में गुणवत्ता दरकिनार

Bhuvan Patel

किसानों के चेहरे पर खुशी, सहकारिता को नई मजबूती — भोरमदेव शक्कर कारखाना ने जारी किया ₹39.84 करोड़ का भुगतान

Bhuvan Patel

कार्रवाई : मोटरसाइकिल से शराब बेचते तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार, 4.68 लीटर शराब बरामद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!