BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पंडरियासिटी न्यूज़

कुकदुर थाना क्षेत्र में समधी की हत्या, विवाद के बाद लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कुकदुर थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुर में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बीती रात लगभग 10:30 बजे दो समधियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हत्या तक पहुंच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम टहलु राम गोंड (65 वर्ष), निवासी ग्राम लखनपुर बताया गया है। वहीं आरोपी की पहचान दुखीराम श्याम, निवासी दैहानटोला के रूप में हुई है। दोनों आपस में समधी बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक या व्यक्तिगत बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी दुखीराम ने कथित तौर पर टहलु राम गोंड के सिर पर लाठी से जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से टहलु राम गोंड की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

ग्राम लखनपुर की यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आपसी विवाद और गुस्से की एक चिंगारी कैसे रिश्तों को खत्म कर देती है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पहाड़ों से प्रगति तक: जनमन आवास बना बैगा परिवार का सुरक्षित और सम्मानजनक ठिकाना

Bhuvan Patel

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने अब तक गन्ना किसानों को 44 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने राजधानी में जीते मेडल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!