BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

“अघोरेश्वर महापरिनिर्वाण दिवस पर मानवसेवा का अद्भुत संगम: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच–चश्मा वितरण, जड़ी-बूटी उपचार और जरूरतमंदों को कंबल-टोपी प्रदान”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा/पंडरिया।
पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के महापरिनिर्वाण दिवस पर पंडरिया स्थित नदी किनारे अघोरपीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान द्वारा 29 नवंबर 2025 को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने सेवा, संवेदना और मानवधर्म का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव छोड़ने वाले इस आयोजन में स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र रोग निदान, चश्मा वितरण और पारंपरिक जड़ी-बूटी उपचार जैसी बहुआयामी सेवाएं प्रदान की गईं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उठाया।

नेत्र जांच व जड़ी-बूटी उपचार ने दिलाया राहत
शिविर में पहुंचे प्रत्येक मरीज को सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विस्तृत नेत्र परीक्षण उपलब्ध कराया गया। नेत्र विशेषज्ञों द्वारा दृष्टिदोष से पीड़ित पात्र मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
इसी प्रकार नाड़ी वैद्य और उनकी टीम ने पारंपरिक औषधीय पद्धति के माध्यम से असाध्य व पुराने रोगों का उपचार किया, जिससे कई मरीजों ने तुरंत राहत मिलने की जानकारी दी।
58 कंबल और 70 ऊनी टोपियों के साथ “सहायता का स्पर्श”
मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए अघोरपीठ ने स्वास्थ्य के अतिरिक्त सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन भी किया।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए आश्रम प्रबंधन ने 58 कंबल और 70 ऊनी टोपियां जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों को प्रदान कीं।
विशेष रूप से पंडरिया इंदिरा गांधी महाविद्यालय के पास चिड़िया पकड़कर जीवनयापन करने वाले अत्यंत गरीब परिवारों तक स्वयं पहुंचकर गर्म कपड़ों का वितरण किया गया, जिसे लाभार्थियों ने “ठंड में वरदान” बताया।
सेवा की परंपरा जोड़ी जनविश्वास से
अघोरपीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान द्वारा वर्ष में दो से अधिक बार ऐसे निःशुल्क सेवाभाव-आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें स्वास्थ्य, जनसहायता और मानवसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
इस वर्ष के शिविर को भी लोगों ने अघोरेश्वर भगवान राम की कृपा और आश्रम परिवार के समर्पण का साक्षात स्वरूप बताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
जितेंद्र सिंह चौहान (बिलासपुर), अशोक सिंह, अजय जांगड़े, ओमप्रकाश धुर्वे, ओमकार धुर्वे, हीरा मीरे, तीजाऊ चंद्रवंशी सहित आश्रम परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कबीरधाम प्रवास पर रहेंगे

Bhuvan Patel

शराब का पकड़ाया जखीरा , सुबह सुबह बोलोरो में ले जा रहे थे 40 पेटी शराब

Bhuvan Patel

गांवों में समाज प्रमुखों ने अकबर भाई को जीत का दिया आशीर्वाद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!