BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

सतनामी समाज कबीरधाम में संगठन चुनाव की बिगुल, 14 जून को होगा जिला निर्वाचन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

सतनामी समाज जिला संगठन कबीरधाम में संगठन विस्तार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। समाज की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक सतनाम भवन जोराताल कवर्धा में आयोजित हुई, जिसमें आगामी जिला निर्वाचन, ग्राम इकाई गठन और संगठन सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सतनामी समाज जिला संगठन कबीरधाम का चुनाव 14 जून 2026 को कराया जाएगा।

बैठक का संचालन समाज के संरक्षक विजय धृतलहरे ने किया। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए पिछले तीन महीनों से गांव-गांव में ग्राम इकाई गठन अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज को जमीनी स्तर से संगठित कर आठगांव परिक्षेत्र, ब्लॉक और जिला स्तर तक मजबूत सामाजिक ढांचा तैयार करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता और सक्रिय संगठन में होती है, इसलिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारी के साथ आगे आना होगा।

बैठक में कबीरधाम जिले के चारों विकासखंड—कवर्धा, पंडरिया, बोडला एवं लोहारा से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए। उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी को समाज की प्रगति के लिए आवश्यक बताया।

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि जिन ग्राम इकाइयों का गठन अभी तक नहीं हो पाया है, उन्हें पूर्ण करने के लिए 7 जून 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रत्येक ब्लॉक में अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें ग्राम इकाई गठन की प्रक्रिया पूरी कर उसका संपूर्ण प्रतिवेदन जिला संगठन को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए भी विस्तृत रूपरेखा तय की गई। निर्णय अनुसार 10 जून 2026 तक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन नामांकन प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इसके बाद 14 जून को जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, संगठन मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन कराया जाएगा। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर सहमति जताई।

बैठक में यह भी तय किया गया कि नवगठित जिला कमेटी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। समाज को नई दिशा देने और युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के गठन पर भी सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को नेतृत्व में अवसर देना समय की आवश्यकता है, जिससे सामाजिक गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी।

बैठक के दौरान सामाजिक एकजुटता और संगठन मजबूती का संदेश पूरे जिले में पहुंचाने का आह्वान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने गांव-गांव तक पहुंचकर समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में महेंद्र धृतलहरे, मनोज बंजारे, सुंदरलाल पात्रे, अगम अनंत, गणपद बघेल, जयप्रकाश बंजारे, दिलीप धृतलहरे, भरत बंशे, भागवत डाहिरे, शशि बंजारे, रामाधार बघेल, कमल बंजारे, उमेद बघेल, इंदल धृतलहरे, भागवत टंडन, पंचराम कोसले, महावीर टंडन, दुर्गा धृतलहरे, रश्मि बघेल, भरत बर्मन, शिव बंजारे, संजय काटले, धनेश दिलावर, धनसाय भास्कर, हिरो जांगड़े, सुरज कोसले, विकास कुर्रे, संतोष भारती, मेहुल सत्यवंशी, संतोष डाहिरे, यशवंत भट्ट, सेवाराम पात्रे, श्याम टंडन, सुखदेव और अहिलेश्वर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मिनी आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता से भारी भरकम उगाही , रोकने संचालक ने जारी किया पत्र 

Bhuvan Patel

भटका दंतैल हाथी, 12 गांवों में फैली दहशत – चौबीसों घंटे लोकेशन बदल रहा, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bhuvan Patel

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र से जुड़े संरक्षण तंत्र का भंडाफोड़: बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बंधुआ श्रम से मुक्त, 8 आरोपी सलाखों के पीछे — अब जिम्मेदारी तय होगी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!